Preloader

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर ताज होटल के कमरे में खुद को लगभग छह घंटे बंद रखा….अटकलें हुईं तेज

आज भोपाल में जो हुआ उसकी कल्पना भी किसी को नहीं थी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनेक कार्यक्रम थे। गोपालक सम्मेलन, पुलिस अफसरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, पत्रकार वार्ता, आइसर परिसर में कार्यक्रम आदि। लेकिन अमित शाह ने गोपालक सम्मेलन से दोपहर लगभग 2 बजे होटल ताज लौटने के बाद स्वयं को कमरे में कैद कर लिया। मप्र के वरिष्ठ पुलिस अफसरों के साथ बैठक के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को भेज दिया। पत्रकार वार्ता रद्द कर दी गई। आइसर के आयोजन में भी मुख्यमंत्री को भेज दिया। स्वयं गृहमंत्री अमित शाह लगभग छह घंटे होटल के कक्ष में अकेले रहे। उनके इस व्यवहार से अटकलें तेज हो गईं। जितने मुंह, उतनी बातें। मप्र में नेतृत्व परिवर्तन तक की अफवाहें शुरु हो गईं। मजेदार बात यह है कि अमित शाह अपने निर्धारित समय यानि रात लगभग 8 बजे के बाद ही भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। हमारे सूत्रों का कहना है कि कुछ राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसे लेकर शायद अमित शाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष नितीन नवीन के साथ ऑनलाइन चर्चा कर रहे थे। लेकिन लगातार छह घंटे चर्चा…यह भी किसी के गले नहीं उतर रहा है! खैर देखते हैं कि अमित शाह का बंद कमरा देश की राजनीति में क्या गुल खिलाता है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *