
इस पुल को रेल मंत्रालय की नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने तैयार किया है।
नए पंबन सेतु की खास विशेषताएं
लंबाई: कुल लंबाई 2.07 किलोमीटर
संरचना: 99 स्पैन शामिल, जिनमें से मुख्य वर्टिकल लिफ्ट स्पैन की लंबाई 72.5 मीटर है
उठने की क्षमता: यह स्पैन 17 मीटर तक ऊपर उठ सकता है, जिससे बड़े जहाजों को आसानी से पार करने की सुविधा मिलेगी
निर्माण लागत: लगभग ₹700 करोड़
गति क्षमता: यह पुल 80 किमी/घंटा तक की ट्रेन गति को सहन करने में सक्षम है
उपयोग अवधि: इसे अगले 100 वर्षों तक सुरक्षित और टिकाऊ माना गया है
प्राकृतिक आपदा सुरक्षा: यह पुल 1964 जैसे या उससे भी तीव्र चक्रवातों को सहने की क्षमता रखता है।
यह पुल रामेश्वरम जैसे प्रमुख तीर्थ स्थल को मुख्य भूमि से जोड़ता है
इसके लिफ्ट-अप तंत्र के कारण यह भारत का पहला वर्टिकल-लिफ्ट रेल ब्रिज बन गया है
यह भारत के समुद्री संपर्क को बढ़ाने के लिए ‘सागरमाला योजना’ का अहम हिस्सा है
यह देश की रेलवे इंजीनियरिंग में ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है
Leave a Reply