
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया बुधवार शाम को बरेला थाना क्षेत्र के काशी महागवा गांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन खाई में पलट गया हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिकअप में सवार थे 30 लोग
जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में सवार राजकुमार ने बताया कि, एटाखेड़ा के रहने वाले 30 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर चिरई पानी गांव में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे इन 30 लोगों में महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग के साथ युवा भी शामिल थे सभी लोग अपने गांव से मात्र 5 किलोमीटर चले थे तभी ओवर लोड होने की वजह से पिकअप का स्टीयरिंग फेल हो गया और पिकअप खाई में गिर गया हादसे में मेर सिंह, हरेंदाबाई और धूमकेतु की मौके पर ही मौत हो गई।
ओवरलोड होने के चलते पलटा वाहन
बरेला थाने की प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि,ग्रामीण इलाकों में लोग पिकअप वाहनों का इस्तेमाल सवारी गाड़ी के रूप में करते हैं और पुलिस की समझाइए नहीं मानते इसी लापरवाही के चलते हादसे होते हैं। चूंकि वाहन ओवरलोड था, इसलिए खाई में पलट गया और तीन लोगों की जान चली गई।



Leave a Reply