Globe’s most trusted news site

महाशिवरात्रि पर दर्शन कर लौट रहे थे, बोलेरो ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, बाप-बेटी समेत 3 की मौत

महाशिवरात्रि पर दर्शन कर लौट रहे थे, बोलेरो ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, बाप-बेटी समेत 3 की मौत


सागर। बहेरिया थाना क्षेत्र के तिनसुआ में महाशिवरात्रि पर दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवारों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में सवार बाप बेटी व एक अन्य युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दांत सेमरा निवासी नेतराम पटेल अपनी बेटी रुचि को लेकर महाशिवरात्रि पर भगवान के दर्शन के लिए बहेरिया स्थित बड़े शंकर जी मंदिर गए हुए थे। जहां से बुधवार रात मोटरसाइकिल में राहुल लोधी के साथ तीनों गांव लौट रहे थे।

ग्राम तिनसुआ के पास में रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल लोधी और पिता नेतराम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी रुचि पटेल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। गुरुवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!