
जिसमें मुख्य वक्ता प्रसिद्ध अधिवक्ता सर्बोच्च न्यायालय प्रशान्त भूषण थे सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रोफेसर अपूर्वानंद ,पूर्व सांसद अदिम साहब एवं कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने विचार व्यक्त किये बामपंथी बिचारक कामरेड शैलेंद्र शैली ने साम्प्रदायिक खतरे से उपस्थित जन समुदाय को अवगत कराया बहुत बड़े हाल में दो हजार से अधिक लोग उपस्थित थे जिसमें बड़ी संख्या में वकील,लेखक,राजनैतिक कार्यकर्ताओं के साथ ही संबिधान में बिश्वास करने वाले लोग थे प्रशांत भूषण ने देश में आज के हालात पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि मजदूरों को नये श्रम कानून के ज़रिए प्रताड़ित किया जायेगा,किसानों को तबाह किया जायेगा,बेरोज़गारों को कोई भविष्य नहीं दिखता है महंगाई चरम पर है सार्वजनिक क्षेत्र को पूँजीपतियों के हाथों निलाम कर लूट और मजदूरों के शोषण के दरवाज़े खोल दिये गये हैं एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष


कामरेड हरिद्वार सिंह ने प्रशान्त भूषण से कई बिंदुओं पर लम्बी बातचीत कर जानकारी दी कि देश में हालात ठीक नहीं है भारत सरकार के गलत नीतियों के कारण डिजल पेट्रोल रसोई गैस एवं उपभोक्ता की बस्तुओ की कीमत बढ़ गई है अमेरिका के सरपरस्ती में इरान एवं रुस से सस्ते कीमत पर तेल नहीं ख़रीदना ही डिजल पेट्रोल रसोई गैस के संकट का कारण है निट का पेपर लीक होने से 25 लाख शिक्षित नौजवानो का भविष्य अंधकार में है उन्होंने कहा कि बड़ी लडाई के लिए लाखों लोग जब तक सड़कों पर नहीं उतरेंगे तब तक पूँजीपतियों एवं अमेरिका की गुलाम सरकार सुननेवाली नहीं है चुनाव प्रणाली पर भी तिखी प्रतिक्रिया दिया जजों की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए गए हैं इतना बड़ा आयोजन ए पी सी आर के नेशनल सेक्रेटरी जनाब नदीम खान के अगुवाई एवं हज़ारों इंसाफ़ पसंद लोगों के परिश्रम से सफल हुआ है उन्होंने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहेंगे



Leave a Reply