
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम जी एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी जी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अवैध वसूली के लिए गुण्डागर्दी और मारपीट के प्रकरण दर्ज किये जाकर दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 17.03.2026 की रात करीब 08.00 बजे फरियादी अभिजीत सिहं पिता श्री चारधाम सिहं उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड न. 14 आरसीएम रोड अनूपपुर के साथ अनीश पटेल निवासी दुलहरा, शिब्बू पटेल निवासी ग्राम कोड़ा, मुकेश पटेल निवासी मेड़ियारास, गंगाराम पटेल निवासी वार्ड न. 15 बस्ती, हाल ग्राम दमना अनूपपुर के द्वारा अवैध उगाही के लिए गुण्डागर्दी कर मारपीट करने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्र. 176/26 धारा 119(1), 296थी 115(2), 351(2),3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया।
उक्त दिनांक को ही रात्रि करीब 11.30 बजे अमित कुमार शुक्ला पिता श्री राकेश शुक्ला उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड न. 14 बस्ती रोड चेतना नगर अनूपपुर के साथ भी उक्त आरोपी अनीश पटेल, गंगाराम पटेल, मुकेश पटेल, शिब्बू पटेल, प्रखर पटेल एवं अन्य के द्वारा अवैध उगाही के लिए गुण्डागर्दी कर मारपीट करने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्र. 175/26 धारा 119(1), 296बी, 115(2), 351(2),3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया।
टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू, आरक्षक अमित मराबी की टीम के द्वारा तत्काल आरोपी शिब्बू पटेल पिता मदन पटेल उम्र करीब 30 साल निवासी ग्राम कोड़ा एवं मुकेश पटेल पिता धनीराम पटेल उम्र करीब 31 साल निवासी ग्राम मेडियारास थाना चचाई जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। उक्त आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से मारपीट, गाली गलौज एवं धमकी के कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं । पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी द्वारा उक्त अपराधियो के विरुद्ध पूर्व से अनेक अपराध होने के कारण जिला बदर कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।



Leave a Reply