
अनूपपुर, कोतमा।
कोतमा पुलिस ने गुमशुदगी के दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल कर मिसाल पेश की। परिवारों के आंसुओं को मुस्कान में बदलते हुए, पुलिस ने दो गुमशुदाओं को सतना की बिड़ला कॉलोनी से दस्तयाब किया और सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के हवाले किया।
पहला मामला पत्नी की तलाश
गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 मई 2022 को फूल सिंह गोड़ ने दर्ज कराई। उनकी पत्नी गणेशिया बाई, जो मायके जाने की बात कहकर निकली थीं, अचानक लापता हो गईं। पुलिस ने गुम इंसान क्र. 50/22 दर्ज कर जांच शुरू की। कई प्रयासों के बाद, गणेशिया बाई को सतना से बरामद कर उनके पति को सौंपा गया।
दूसरा मामलापति की खोज
16 सितंबर 2022 को राही बाई ने अपने पति संतोष सिंह गोड़ की गुमशुदगी की सूचना दी। उनके पति बिना बताए घर से चले गए थे। पुलिस ने गुम इंसान क्र. 95/22 के तहत कार्रवाई शुरू की और सतना की बिड़ला कॉलोनी से उन्हें बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुन्द्रेश सिंह मेरावी के नेतृत्व में सायबर सेल और अन्य पुलिसकर्मियों ने इन मामलों में सराहनीय कार्य किया। टीम में सउनि विनय सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक राजेंद्र अहिरवार, आरक्षक पंकज मिश्रा, और राजेंद्र केवट शामिल थे।
संवेदनशीलता और सतर्कता की मिसाल
इन सफलताओं ने यह दिखाया कि पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि परिवारों को जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
जहां उम्मीदें टूट रही थीं, वहां पुलिस ने उम्मीद की लौ जलाकर परिवारों को जोड़ा।




Leave a Reply