
भोपाल । भारतीय महिला फेडरेशन मध्य प्रदेश का पुनर्गठन सम्मेलन 30 जनवरी 2026 को हिन्दी भवन,भोपाल में आयोजित हुआ।
इस सम्मेलन में 14 जिलों से 95 महिला प्रतिनिधि शामिल हुईं ।सम्मेलन में सर्व सम्मति से कॉमरेड मुमताज जहां और कॉमरेड शैला shintre संरक्षक , सुश्री विभा पाण्डेय अध्यक्ष , सुश्री अंजलि परमार कार्यकारी अध्यक्ष ,सुश्री गायत्री वाजपेई उपाध्यक्ष , सुश्री अरुणा पटेल महासचिव, सुश्री कौशल कबीर सह सचिव, डॉक्टर करुणा सोनी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुईं ।इसके साथ ही 21सदस्यीय कार्यकारिणी का भी निर्वाचन हुआ ।
सम्मेलन का उदघाटन भारतीय महिला फेडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव सुश्री निशा सिद्धू ने किया । उन्होंने अपने उदघाटन वक्तव्य में समकालीन राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में महिलाओं के हितों से जुड़े मुद्दों का उल्लेख कर अन्याय और शोषण के खिलाफ प्रतिरोध का आव्हान किया ।सम्मेलन की मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त पुलिस महानिदेशक और चिंतक सुश्री अनुराधा शंकर ने महिलाओं से आव्हान किया कि वे लैंगिक भेदभाव का प्रतिरोध कर अपने आत्म सम्मान ,समानता , स्वतंत्रता और अधिकार को अर्जित करने की समझ विकसित करें ।
भारतीय महिला फेडरेशन की राष्ट्रीय सचिव सुश्री अरुणा सिन्हा ने विशेष अतिथि के रूप में अपने वक्तव्य में महिलाओं के हितों की रक्षा हेतु संगठन को प्रभावी और सशक्त बनाने की अपील की ।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर जया मेहता ने भारतीय महिला फेडरेशन के महत्व को रेखांकित किया।
सम्मेलन का संचालन 5 सदस्यीय अध्यक्ष मण्डल द्वारा किया गया।अध्यक्ष मण्डल में सुश्री गायत्री वाजपेई ,किरण प्रकाश ,करुणा सोनी,कौशल कबीर , अंजलि परमार शामिल हुईं ।
प्रारम्भ में भारतीय महिला फेडरेशन मध्य प्रदेश की नेत्री और संयोजक सदस्य सुश्री अरुणा पटेल ने महासचिव की रिर्पोट प्रस्तुत की ।इस रिपोर्ट में विगत दो वर्षों में संगठन को सक्रिय करने के प्रयासों का उल्लेख कर महिलाओं की स्थिति ,संकट और चुनौतियां को रेखांकित किया गया है।
सम्मेलन में भारतीय महिला फेडरेशन की वरिष्ठ नेत्री सुश्री सारिका श्रीवास्तव का अभिनन्दन किया गया।उन्होंने संगठन की प्रभावी और मजबूत बनाने हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की और नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी ।
सम्मेलन में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों में महिलाओं के संकटों और चुनौतियों का उल्लेख कर प्रतिरोध हेतु लामबंद होने का संकल्प व्यक्त किया गया है।
सम्मेलन का सभा कक्ष भारतीय महिला फेडरेशन की दिवंगत वरिष्ठ नेत्री कॉमरेड मोहिनी देवी के नाम पर ” मोहिनी देवी सभा कक्ष ” रखा गया। सम्मेलन स्थल का स्वागत द्वार भारतीय महिला फेडरेशन की दिवंगत वरिष्ठ नेत्री नुसरत बानो रूही के नाम पर ” नुसरत बानो रूही स्वागत द्वार ” रखा गया।


सम्मेलन के प्रारम्भ में सुश्री विभा पाण्डेय ने सम्मेलन की भूमिका प्रस्तुत कर स्वागत भाषण दिया।अतिथियों का स्वागत किया गया।
अन्त में आभार नव निर्वाचित पदाधिकारियों सुश्री विभा पाण्डेय और सुश्री अरुणा पटेल ने व्यक्त किया।
अरुणा पटेल
महा सचिव
भारतीय महिला फेडरेशन
मध्य प्रदेश



Leave a Reply