Globe’s most trusted news site

बिहार के नालंदा में हैवानियत: 26 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या, पैरों में ठोकी गईं 10 कीलें!

बिहार के नालंदा में हैवानियत: 26 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या, पैरों में ठोकी गईं 10 कीलें!

बिहार के नालंदा जिले में एक 26 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। महिला का शव चंडी थाना क्षेत्र के चंडी-हरनौत एनएच-471 के पास एक खाई में पाया गया। उसने लाल रंग की नाइटी पहनी हुई थी, नाक में नथ, हाथों में चूड़ियां, और पैरों में पायल व बिछिया थीं। सबसे विचलित करने वाली बात यह थी कि उसके दोनों पैरों के तलवों में कुल 9 लोहे की कीलें ठोकी गई थीं—दाहिने पैर में 5 और बाएं में 4।
महिला के एक हाथ में पट्टी बंधी हुई थी, जिससे संकेत मिलता है कि संभवतः उसका हाल ही में इलाज चल रहा था। शव के पास खून के निशान नहीं मिले, जिससे यह आशंका है कि कीलें मौत के बाद ठोकी गई होंगी। इससे अंधविश्वास या तंत्र-मंत्र से जुड़ी गतिविधियों की संभावना जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ इसे काला जादू या तांत्रिक अनुष्ठान से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि अन्य इसे डायन-बिसाही जैसी प्रथाओं से संबंधित मान रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि महिला की मौत अस्पताल में हुई होगी, और परिजनों ने अंधविश्वास के चलते शव के साथ यह क्रूरता की होगी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया और आसपास के थानों से संपर्क कर रही है। शव को बिहारशरीफ सदर अस्पताल के मॉर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा। पुलिस इस मामले में हत्या, अंधविश्वास और अस्पताल में लापरवाही तीनों एंगल से जांच कर रही है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!