

पुलिस कॉलोनी के पास पीएचई विभाग से रिटायर हुए गणपत पटेल की विदाई पार्टी चल रही थी। हिरासत में लिए गए दोनों युवक प्रकाश और आर्यन, गणपत पटेल के बेटे हैं।
थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा के मुताबिक कुछ युवक पिकअप (MP-53 GA 3815) में तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। जब पुलिस कॉलोनी में रहने वाले एक कॉन्स्टेबल ने शोर कम करने का अनुरोध किया, तो नशे में धुत युवकों ने न केवल उनकी बात नहीं मानी बल्कि उनके साथ बदसलूकी भी की।
युवक पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे, तब थाने से अतिरिक्त बल बुलाकर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि वीडियो एडिट किया गया है। इसमें पूरी घटना का सिर्फ एक हिस्सा दिखाया जा रहा है।
मिश्रा जी ने डीजे वालों को बंद किया,मारपीट हुई बुजुर्ग हाथ जोड़े खड़े रहे ।



Leave a Reply