Globe’s most trusted news site

, ,

ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से बाहर निकाला गया, महामंडेलश्वर पद से भी हटाई गईं

ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से बाहर निकाला गया, महामंडेलश्वर पद से भी हटाई गईं


ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया गया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को अखाड़े से बाहर निकाल दिया। उन्होंने देशद्रोह की आरोपी ममता कुलकर्णी को अखाड़े में शामिल करने और उनकी जानकारी के बिना उन्हें महामंडलेश्वर नियुक्त करने के लिए किन्नर अखाड़े से महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को भी निष्कासित कर दिया है।

अजय दास ने किया ऐलान
अजय दास ने शुक्रवार को घोषणा की कि किन्नर अखाड़े का पुनर्गठन नए सिरे से किया जाएगा। साथ ही, जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर की नियुक्ति का ऐलान होगा। ममता को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से ही विवाद जारी था

क्या है पूरा मामला ?
विदेश में 25 साल बिताने के बाद मुंबई लौटीं ममता कुलकर्णी ने भारत आते ही महाकुंभ जाने की घोषणा की थी। 28 जनवरी को किन्नर अखाड़े में उन्हें अचानक महामंडलेश्वर का पद दे दिया गया, और उनका नाम बदलकर ममता नंदगिरी रखा गया। प्रयागराज महाकुंभ में इस अवसर पर किन्नर अखाड़े में एक भव्य आयोजन किया गया। हालांकि, ग्लैमर की दुनिया से सीधे आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रवेश कर महामंडलेश्वर बनाए जाने पर तीव्र विरोध हुआ। स्वयं बाबा रामदेव ने भी इसका विरोध जताया।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!