
मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के रोटरी सदस्य जबलपुर में एक एवं 2 फरवरी को आयोजित की जा रही रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए जबलपुर पहुंचेंगे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अखिल मिश्र के कार्यकाल में होने वाली इस रोटरी कॉन्फ्रेंस का नाम “अंतर्नाद” दिया गया है इसका आशय अंतर मन की आवाज है।
कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र जामदार ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह के लिए मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल जबलपुर आ रहे हैं कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह एवं राज्यसभा सांसद विवेक तंखा इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे।
रोटरी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि आगरा से पूर्व प्रांतपाल शरत चंद्र तथा रोटरी अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर अनिरुद्ध रॉय चौधरी भी उपस्थित रहेंगे। कॉन्फ्रेंस सचिव दिनेश कालवे ने बताया कि इस कांफ्रेंस का उद्देश्य रोटरी की सेवा कार्यों को जनमानस तक पहुंचाना और जबलपुर को रोटरी के अंतरराष्ट्रीय के मंच पर स्थान दिलाना है।
इस कांफ्रेंस में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल की इच्छा अनुरूप सिकल सेल एवं थैलेसीमिया के पीड़ित लोगों के लिए विशेष चर्चा की जाएगी ताकि उनके जीवन सुधार पर काम किया जा सके ,इस पर रोटरी विचार करेगा। दो दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में मोटीवेटर स्पीकर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी।।



Leave a Reply