


4 हितग्राहियों से ऑपरेशन के नाम पर 2300/- की वशूली, सीएमएचओ ने दिये कार्यवाही के निर्दश
कोतमा।
मामला कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां सोमवार को नसबंदी शिविर कोतमा में छतीसगढ़ से 4 महिलाओं को नसबंदी कराने के नाप पर एक मिताइन महिला और एक पुरुष द्वारा अस्पताल लेकर आया गया। व आने जाने व नसबंदी कराने के नाम पर 4 महिलाओं से 3 से 2300/- रुपये व एक महिला से 2000/- रुपये की राशि ली गयी थी। महिलाये जैसे ही कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसबंदी शिविर पहुंची उसी समय फार्म भरवाते समय नर्स से छतीसगढ़ की मितानी के मॉध्यम से एक युवक द्वारा 2300/-रुपये प्रत्येक महिलाओं से पैसे लेने की बात बताई गई मामले की शिकायत पर एक युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया व धारा 318 (4) बी एन एस का अपराध पाये जाने से कायम कर विवेचना में लिया गया। वही मामले की गम्भीरता को देखते हुए मिताइन महिला अस्पताल से फरार हो गयी। जिन्हे जांच अधिकारी द्वारा लगातार फोन लगाकर बुलाने का प्रयास किया गया।
क्या है मामला।
दरअसल अशोक कुमार साहू पिता धरमजीत साहू निवासी ग्राम कटकोना थाना खड़गंवा जिला एम.सी.बी. (छ.ग.) व्दारा निःशुल्क नसबंदी शिविर कोतमा में नसबंदी कराने के नामपर 4 हितग्राही महिलाओं 1. सुमरिया पति रामायण सिंह उम्र 35 वर्ष,निवासी ग्राम कटकोना (छ.ग.) 2. गीता पति परदेशी निवासी उम्र 36 वर्ष, ग्राम कटकोना (छ.ग.) 3. मानमति पति अशोक कुमार निवासी उम्र 30 वर्ष, ग्राम कटकोना (छ.ग.), 4. अनीता साहू पति मनोज उम्र 26 वर्ष,निवासी ग्राम बैकुण्डपुर खाड़ा (छ.ग.) से एक-एक हितग्राही से नसबंदी के नाम पर 2300/- (दो हजार तीन सौ रूपये) की वसूली कर कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था।
सीएमएचओ ने दिये कार्यवाही के निर्देश
कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वर्मा को जब मामले की सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल महिलाओं से जानकारी लिए व प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विकास पांडे को पुलिस को सूचना देने निर्देश दिए। मामले की सूचना पर कोतमा थाने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंचे जॉच अधिकारी उपेंद्र पांडे ने बीएमओ विकास पांडे की शिकायत पर 4 महिलाओं के बयान लिए और नसबंदी के नाम पर 4 महिलाओं से 2300 रूपये वसूली की शिकायत पर धारा 318 (4) बी एन एस का अपराध पाये जाने से कायम कर विवेचना में लिया गया।
सीएमएचओ ने महिलाओं का पैसा कराया वापस
मामले की सूचना पर कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर के वर्मा ने युवक से महिलाओं का पैसा वापस करवाने की बात कही है। वही एक महिला ने मीडिया को दिए अपने बयान में यह बात कही कि 4 महिलाओं से 2300/- रुपये लिये गए थे। 3 महिलाओं का पैसा वापस हुआ है। मगर मेरा पैसा वापस नही हुआ है। युवक को पुलिस पकड़ ले गयी और मितानी अस्पताल से गायब हो गयी है।
कोतमा में चल रही निशुल्क नसबंदी! विकास पांडे
निगवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विकास पांडे ने यह बात कही की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में निःशुल्क नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाता है। नसबंदी शिविर में
आने वाली हितग्राही महिलाओं से कोई शुल्क नही लिया जाता। निशुल्क नसबंदी कराई जाती है। और शासन द्वारा निर्धारित दरों पर भुगतान हितग्राहियों को किया जाता है। यदि कोई नसबंदी के नाम पर महिलाओं से पैसे की वशूली करेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही कराई जाएगी।
इनका कहना है।
मैँ कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूटीन निरीक्षण में
डॉक्टर आर के वर्मा
जिला चिकित्सा अधिकारी
प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी
गया था। जहां नसबंदी कराने आयी 4 महिलाओं से पैसे लेने की शिकायत मुझ तक पहुंची थी। मैंने शिकायत की पुष्टि कर महिलाओं के पैसे वापस कराकर एफआईआर कराने के निर्देश बीएमओ को दिए हैं।
डॉ, विकास पाण्डेय
4 महिलाओं से पैसे लेने की मुझ तक शिकायत पहुंची थी। मैंने सीएमएचओ सर को जानकारी दिया। उनके निर्देश पर थाने में शिकायत कर कार्यवाही करवाई गई है। व महिलाओं का पैसा वापस करवाया गया है।



Leave a Reply