


डीजीपी द्वारा सिंगरौली पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए प्रशंसा व्यक्ति की और नगद पुरस्कार देने की घोषणा की
4 जनवरी 2025 को पुलिस कप्तान मनीष खत्री को सूचना मिली कि ग्राम बड़ोखर थाना बरगवां में सुरेश कुमार प्रजापति के मकान के सेफ्टी टैंक में कुछ लोगों की लाश पड़ी हुई है,
सूचना पर पुलिस कप्तान मनीष खत्री स्वयं अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे
सुरेश कुमार प्रजापति के मकान के सेफ्टी टैंक में चार व्यक्ति मृत हालत में पड़े हुए थे जिनके शव के ऊपर छुपाने के लिए रजाई गद्दे डाले हुए थे,
जो शव की शिनाख्त कार्रवाई प्रारंभ की गई जो चारों मृतकों के शरीर पर गंभीर चोटें एवं गण शॉट के निशान पाए जाने पर प्रथम दृष्टि अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद कर लिया मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गई,
कर मृतकों केशव की पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई जो मृतक के नाम करण साहू पिता राजेश साहू, पप्पू उर्फ जोगिंदर महतो पिता उदय महतो ,राकेश सिंह उर्फ सोनू पिता महाबली सिंह, सुरेश प्रजापति पिता हरिप्रसाद प्रजापति,
निकले,
सिंगरौली पुलिस द्वारा बहुचर्चित चतुर्थ हत्याकांड का खुलासा करने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की हैं,
आरोपी राजा रावत की मृतक जोगिंदर महतो से पुरानी दुश्मनी होने के वजह से की गई कार्रवाई का विवरण में मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक रीवा जॉन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा रेंज श्री साकेत प्रकाश पांडे और पुलिस कप्तान सिंगरौली मनीष खत्री स्वयं घटनास्थल पर तुरंत पहुंच कर एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा के नेतृत्व में विभिन्न टीम गठित की गई घटनास्थल का डॉग स्क्वाड तथा फॉरेंसिक अधिकारी फिंगरप्रिंट के विशेषज्ञ कई तकनीकी का उपयोग कर बारीकी से निरीक्षण करवाया गया चार अलग-अलग पुलिस टीम गठित करके आए साक्ष के आधार पर और उपयोग की गिरफ्तारी को लेकर निर्देश दे दिए तकनीकी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की पकड़े गए आरोपियों द्वारा दो पिस्टल एक लोहे की उड़द से सभी कर मृतकों की हत्या करना स्वीकार किया गया आरोपी राजा रावत पिता अमर रावत के पास जयंत के बताएं अनुसार आरोपी राजा रावत के कब्जे से एक देशी पिस्तौल चार जिंदा कारतूस एक खाली देसी पिस्टल मैगजीन बरामद की गई,
घटना को अंजाम देने वाले आरोपी राजा रावत पिता अमर रावत बुद्ध सिंह साकेत पिता रामदेव साकेत हरिश्चंद्र साकेत उर्फ शुभम उर्फ छोटू पिता रामधनी साकेत रोहित साकेत पिता राम विचारे साकेत नीरज साकेत पिता महेंद्र साकेत और एक नाबालिक द्वारा घटना को अंजाम दिया गया,
पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने सिंगरौली पुलिस की त्वरित और अच्छी कार्रवाई के लिए सिंगरौली पुलिस कप्तान मनीष खत्री और उनकी टीम को बहुत बधाई दी और पृथक से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की साथ ही प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पांडे द्वारा पूरी टीम को प्रशंसा देते हुए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है,



Leave a Reply