Globe’s most trusted news site

गंदगी फैलाने वाले 9 हजार से अधिक यात्रियों को पकड़ा

गंदगी फैलाने वाले 9 हजार से अधिक यात्रियों को पकड़ा



जबलपुर।रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में सफाई बनाए रखने जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में डीआरएम कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन में सीनियर डीसीएम डाॅ. मधुर वर्मा के निर्देशन में जबलपुर मंडल के स्टेशनोें व ट्रेनों में नियमित सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर जुर्माना तक वसूला किया गया है। बताया जाता है कि इस अभियान के तहत 9 माह में रेल मंडल ने स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 9 हजार 417 लोगों को पकड़कर उनसे 17 लाख 31 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना जमा कराया है। जिसमें केवल दिसंबर माह में स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले 1185 मामले पकड़े गए जिनसे 2 लाख 38 हजार रुपए का जुर्माना जमा कराया गया।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!