

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 6 जनवरी 2025 को नक्सलियों द्वारा किए गए कायराना आईईडी विस्फोट में 8 जवानों सहित 1 वाहन चालक के शहीद होने का दु:खद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
यह घटना बीजापुर के कुटरू थाना क्षेत्र के अम्बेली गांव के पास हुई, जहां नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया। शहीद हुए जवान दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के थे, जो नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहे थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस कायराना हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगतों की आत्मा को शांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने का संबल प्रदान करें।



Leave a Reply