Globe’s most trusted news site

पुष्पा झुकेगा नहीं, लेकिन शहडोल पुलिस के आगे तस्कर जरूर झुक गए!

पुष्पा झुकेगा नहीं, लेकिन शहडोल पुलिस के आगे तस्कर जरूर झुक गए!

शहडोल में ‘पुष्पा’ के तस्करों का खेल खत्म 100 किलो चंदन के साथ 4 गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद


शहडोल। जहां एक ओर फिल्म पुष्पा 2 अपनी धूम मचा रही है, वहीं दूसरी ओर शहडोल जिले में इसी फिल्मी स्टाइल में चंदन की तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। बुढार पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 100 किलो चंदन की लकड़ी, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है।
फिल्मी अंदाज में तस्करी, पुलिस की मुस्तैदी से पर्दाफाश
घटना बुढार थाना क्षेत्र की है, जहां बीती रात एक संदिग्ध वाहन को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन तस्करों ने गाड़ी तेज भगाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर चारों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कचेर, जागेश्वर सिंह मार्को, मुन्ना महरा और कैलाश बाबू राठौर के रूप में हुई है।
कार से मिले कट्टा, कारतूस और चंदन
तलाशी के दौरान पुलिस को कार की डिक्की से करीब 100 किलो चंदन की लकड़ी, देसी कट्टा, 8 राउंड जिंदा कारतूस, आरी ब्लेड और मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपियों का इरादा इस चंदन की लकड़ी को तस्करी कर महंगे दामों पर बेचने का था।
पुलिस की रणनीति और सफलता
बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग फिल्मी स्टाइल में चंदन की तस्करी कर रहे हैं। योजना बनाकर आरोपियों को घेराबंदी में पकड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
पुलिस ने चारों तस्करों पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। चंदन की लकड़ी और हथियार बरामद होने के बाद माफिया के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। पुलिस तस्करी के इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
तस्करों से बरामदगी 100 किलो चंदन, देसी कट्टा, 8 राउंड जिंदा कारतूस, आरी ब्लेड और मोबाइल।
आरोपी मुकेश कचेर, जागेश्वर सिंह मार्को, मुन्ना महरा, कैलाश बाबू राठौर।
थाना प्रभारी का बयान संदिग्ध वाहन की घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!