
मध्य प्रदेश के देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के तहसीलदार मनीष जैन और उनके कार्यालय के बाबू जय सिंह को शुक्रवार को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस की टीम ने 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता रविंद्र दांगिया ने बताया कि ग्राम सांवेर स्थित एक प्लॉट के नामांतरण के लिए तहसीलदार मनीष जैन के अधीनस्थ स्टाफ ने 7,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद, लोकायुक्त टीम ने तहसील कार्यालय में कार्रवाई की। शुक्रवार को बाबू जय सिंह ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली और तहसीलदार मनीष जैन को उनके चैंबर में सौंप दी। इसी दौरान लोकायुक्त टीम ने दोनों को रिश्वत की राशि सहित रंगे हाथों पकड़ लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त की टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



Leave a Reply