
पुलिस अधीक्षक मोती ऊर्रहमान की इच्छा शक्ति और जिले की पुलिस हो गई सक्रिय
कोतवाली अनूपपुर 19 वर्षीय युवती को सुरक्षित वापस लाया गया
लापता युवती हेमा कोरी (19) का डेढ़ साल से कोई पता नहीं था। कोतवाली टीआई अरविंद जैन के नेतृत्व में टीम ने अथक प्रयासों के बाद युवती को ग्राम मेड़ियारास, थाना चचाई क्षेत्र से दस्तयाब किया। युवती की वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है।

करनपठार नाबालिग को शिवपुरी से सकुशल लाया गया
15 वर्षीय पारा देवी तरंग गांव से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। निरीक्षक संजय खलखो और उनकी टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत उसे शिवपुरी से सुरक्षित वापस लाकर परिजनों को सौंपा।

रामनगर हरिद्वार के गुरुकुल से नाबालिग की वापसी
काली मंदिर जाने के बाद गायब हुई 16 वर्षीय नाबालिग को रामनगर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से हरिद्वार के गुरुकुल नारसन से खोज निकाला। नाबालिग को सकुशल


परिजनों को सौंपकर पुलिस ने अपना वादा निभाया।
बिजुरी जुए के अड्डे पर छापा, लाखों की जब्ती
कोरजा जंगल में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और ₹2 लाख से अधिक नकदी बरामद की। यह कार्रवाई थाना प्रभारी विकास सिंह की टीम की सतर्कता का नतीजा है।



Leave a Reply