


नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी के प्रतिष्ठित पाँच सितारा होटल हयात रिजेंसी में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित ‘मध्य भारत गौरव पुरस्कार’ सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से जुड़े दो समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में भारत सरकार के वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उज्जैन जिले के गांव झिरनिया ठाकुर के शाहनवाजुद्दीन शेख उर्फ छन्नू भैया को समाजसेवा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। छन्नू भैया ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
वहीं, आरके होम डेवलपर्स के संचालक और उज्जैन के प्रतिष्ठित व्यवसायी राकेश अग्रवाल को समाजसेवा और सामाजिक व्यवस्था में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राकेश अग्रवाल ने अपने प्रयासों से न केवल समाज को सशक्त बनाया है, बल्कि सामाजिक प्रणाली को भी बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
यह सम्मान उज्जैन और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। दोनों समाजसेवियों को उनके योगदान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में देशभर से आए विशिष्ट अतिथियों ने इन समाजसेवियों के कार्यों की सराहना की।




Leave a Reply