Globe’s most trusted news site

अफेयर का शक, पत्नी ने पति के ऑफिस में काम करने वाली दो लड़कियों को चाकू मारा

अफेयर का शक, पत्नी ने पति के ऑफिस में काम करने वाली दो लड़कियों को चाकू मारा

एक की हो गई मौत जबलपुर से भागी तो जीआरपी पुलिस ने पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया
जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में पति से प्रेम संबंध के संदेह पर एक महिला ने एक युवती की हत्या कर दी। घटना में युवती की सहेली भी घायल है। दोनों युवतियां, आरोपित महिला के पति के कंसट्रक्शन कंपनी में काम करती थी। घटना के बाद आरोपित महिला शिखा मिश्रा फरार है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। माढ़ोताल के बजरंग नगर निवासी अनिका मिश्रा (33) का शव पीएम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है। उसकी घायल सहेली करमेता प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सोनम रजक (26) गंभीर रूप से घायल है। वह निजी अस्पताल भर्ती है।
मंगलवार को विवाद, बुधवार को फोन बंद हुआ तो गहराया संदेह
अमखेरा निवासी ब्रजेश मिश्रा एक कंसट्रक्शन कंपनी के संचालक हैं। उसकी कंपनी में बजरंग नगर निवासी अनिका मिश्रा और प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सोनम रजक कर्मचारी हैं। संचालक की पत्नी शिखा को संदेह था कि उसके पति ब्रजेश का कार्यालय में काम करने वाली अनिका के साथ प्रेम संबंध है। इस बात को लेकर मंगलवार को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। बुधवार को ब्रजेश सुबह घर से गुस्से में निकल गया। दोपहर तक उसका फोन बंद था। इस पर पत्नी का संदेह गहराने लगा, उसे लगा कि ब्रजेश, अनिका से मिलने गया है, इसलिए फोन बंद रखा है। उसमें बदले की भावना भड़क गई।
बातचीत के लिए सहेली के घर ले गई, जहां विवाद हुआ
शिखा, पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए बुधवार को उसकी तलाश में कंसट्रक्शन साइट पर पहुंची। जहां, पर अनिका मिली। शिखा ने अनिका से कुछ बातचीत की और उसे अपने साथ चलने को कहा। उसके बाद शिखा, अनिका को लेकर प्रोफेसर कालोनी निवासी सोनम रजक के घर गई। जहां, पर वह सोनम के सामने अनिका और ब्रजेश के संबंध में प्रश्न करने लगी। शिखा के आरोपों पर अनिका ने विरोध किया तो वह भड़क गई। दोनों में विवाद के साथ हाथापाई होने लगी।
पर्स में छिपाकर लायी थी चाकू, सीधे पेट में मारा
पति के विवाहोत्तर संबंधों से आक्रोशित शिखा, अनिका के प्राण लेने की योजना बनाकर घर से निकली थी। उसने अपने पर्स में चाकू छिपाकर रखा था। सोनम के घर पर जब उसका अनिका से विवाद हुआ तो चाकू निकाल लिया। अनिका के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। सोनम ने रोकने का प्रयास किया। इस पर शिखा ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।
मोपेड पर सवार होकर फरार
आरोपित शिखा मोपेड पर सवार होकर आयी थी। उसी मोपेड पर वह अपने साथ अनिका को लेकर सोनम के घर आयी थी। उसने जैसे ही चाकू से हमला किया तो अनिका चीख पड़ी। सोनल की भी चिल्लाने लगी। युवतियों की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इस बीच आरोपित शिखा घर से बाहर निकली और मोपेड में सवार होकर फरार हो गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत
आसपास के लोग जब घर के अंदर पहुंचे तो दोनों युवतियों को गंभीर रुप से घायल अवस्था में देखा। पुलिस को सूचित किया और दोनों युवतियों को लेकर पास के एक निजी अस्पताल में गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही अनिका की मौत हो गई। चाकू के वार से सोनम खून बह रहा था। स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
फरार हुई महिला आरोपी पकड़ी गई
महिला की हत्या और दूसरी महिला को चाकू मार कर भागी आरोपी महिला को सतना जीआरपी पुलिस ने महानगरी एक्सप्रेस से पकड़ा कार्यवाही कर जबलपुर पुलिस को किया सुपुर्द।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!