अनूपपुर पुलिस की दो बड़ी सफलताएं: पांच वर्षों से गुम युवती परिजनों से मिली, बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के नेतृत्व में अनूपपुर पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष अभियान के तहत दो बड़ी सफलताएं हासिल की हैं।
पहली घटना में, कोतवाली पुलिस ने पांच वर्षों से गुम 23 वर्षीय युवती को दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया। दिनांक 6 सितंबर 2019 को धोचीमूड़ा बिजुरी निवासी नेहरू सिंह गोड़ ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री कमला सिंह गोड़ के गुम होने की सूचना दर्ज कराई थी। गुमशुदगी रिपोर्ट क्रमांक 47/19 के तहत मामला दर्ज कर कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल और आरक्षक पूर्णानंद मिश्रा ने अथक प्रयास करते हुए युवती को कोतमा थाना अंतर्गत डिबरीटोला रेऊला से दस्तयाब किया।
परिजनों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और उनके समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्य ने समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।
दूसरी घटना में, दिनांक 13 दिसंबर 2024 को फरियादिया कमलेश्वरी (परिवर्तित नाम) निवासी मौहारी थाना राजेन्द्रग्राम ने आवेदन देकर गोलू पनिका पिता दशरथ पनिका और अन्य दो लोगों पर जबरन बलात्कार और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू पनिका (उर्फ सुनील कुमार) को दिनांक 14 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी पीड़िता के मोहल्ले का ही रहने वाला है, जिसे पीड़िता पहले से जानती थी। पीड़िता के न्यायालयीन कथनों में सामूहिक दुष्कर्म की बात खारिज की गई और केवल आरोपी गोलू द्वारा दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।




Leave a Reply