Globe’s most trusted news site

ग्वालियर मॉल में शॉपिंग करते मिले मुरैना टीआई, एसपी की नजर पड़ी और अगले ही दिन सस्पेंड!

ग्वालियर मॉल में शॉपिंग करते मिले मुरैना टीआई, एसपी की नजर पड़ी और अगले ही दिन सस्पेंड!

पुलिस में अनुशासन: बिना अनुमति थाना छोड़ने पर कार्रवाई

ग्वालियर में शॉपिंग करते मिले मुरैना थाना प्रभारी, एसपी ने किया सस्पेंड

मुरैना। पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता को लेकर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए रिठौरा थाना प्रभारी जितेंद्र दौहरे को सस्पेंड कर दिया। टीआई बिना अनुमति के थाना छोड़कर ग्वालियर मॉल में परिवार संग शॉपिंग करते पाए गए। एसपी से मॉल में मुलाकात के बाद उनकी अनुशासनहीनता उजागर हुई।

टीआई को निलंबन अवधि के दौरान पुलिस लाइन में उपस्थित रहने और सुबह-शाम गणना में शामिल होने का आदेश दिया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मुख्यालय बिना अनुमति न छोड़ें और रात्रि गश्त के दौरान अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही, पुलिस कर्मियों को थाने में होने वाली गणना में समय पर उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।

एसपी की सख्ती: कई पुलिसकर्मी हो चुके हैं दंडित
मुरैना जिले में एसपी की कड़ी अनुशासन नीति के चलते कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। उनकी तैनाती के बाद थानों और पुलिस कार्यालयों में अचानक निरीक्षण और अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई ने विभाग में सख्ती का माहौल पैदा कर दिया है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!