Globe’s most trusted news site

सुनार को नकली जेवर थमा गई महिलाएं

सुनार को नकली जेवर थमा गई महिलाएं



असली सोने की अंगूठी और दस हजार रुपए भी गईं, हॉलमार्क से खा गए धोखा, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर।  30-35 साल की दो महिलाओं द्वारा सराफा व्यापारी और उसके बेटे से ठगी का मामला सामने आया है। दोनों महिलाएं 20 नवंबर को सदर स्थित रूप श्रृंगार ज्वेलर्स के यहां गहने एक्सचेंज कराने पहुंची थीं।
महिलाओं की हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हुई है। सराफा व्यापारी ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत कैंट थाना पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
-नकली जेवर देकर ले गई सोने की अंगूठी
जानकारी के मुताबिक कैंट थाना अंतर्गत सदर स्थित रूप श्रृंगार ज्वेलर्स पर बुधवार दोपहर दो महिलाएं पहुंची। उन्होंने दुकान मालिक हर्षित सोनी से सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। एक अंगूठी पसंद करने के बाद महिलाओं ने दुकान संचालक से अंगूठी के बदले पुराने जेवरात देने की बात कही। महिलाओं ने कहा कि आप वजन करवा लीजिए,अगर ज्यादा निकले तो  पैसे दे दीजिए।
दुकानदार महिलाओं की बातों में आ गया। उसने महिलाओं द्वारा दिए जेवरात चेक किए तो उन पर हॉलमार्क और सील लगी हुई थी। यहीं पर दुकानदार धोखा खा गया। उसने असली सोने की अंगूठी के साथ-साथ महिलाओं को दस हजार रुपए भी दिए। दोनों महिलाएं अंगूठी और रुपए लेकर चली गई। दुकान का कारीगर कुछ देर बाद आया। उसने जेवर चैक कर उनके नकली होने की जानकारी दी।
-दोनों को बाजार में तलाशते रहे, नहीं मिलीं
कारीगर की बात सुनकर दुकान संचालक और उसके बेटे के होश उड़ गए। दोनों ने काफी देर तक महिलाओं को बाजार में तलाश किया पर वह नहीं मिली। थक हार कर पिता-पुत्र कैंट थाने पहुंचे और ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों ही महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दुकान संचालक ने पुलिस को बताया कि बातचीत में वो जबलपुर की ही लग रही थी। पीला सूट पहने महिला का का कहना था कि ये जेवरात शुद्ध सोने के हैं, पर पुराने हो गए हैं, इस वजह से बेचना चाहती हैं।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!