Globe’s most trusted news site

जबलपुर में कुकीज मेकिंग यूनिट खरीदी घोटाला
दो लाख की मशीन, दस लाख रूपए के बिल लगाए

जबलपुर में कुकीज मेकिंग यूनिट खरीदी घोटालादो लाख की मशीन, दस लाख रूपए के बिल लगाए


ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक को दिया सेवा समाप्ति का नोटिस
जबलपुर। जिले में महिला स्व-सहायता समूह के लिए कोदो-कुटकी से कुकीज बनाने की मशीन खरीदी में घोटाला पकड़ा गया है। जो कुकीज मेकिंग यूनिट दो लाख रूपए की थी,उसका बिल दस लाख रूपए का बताकर राशि निकाली गई। वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी करने वाले प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक अखिल शुक्ला को कलेक्टर दीपक सक्सेना ने संविदा सेवा समाप्त करने का नोटिस जारी किया है। 
ऐसे किया घोटाला
जिला परियोजना प्रबंधक अखिल शुक्ला द्वारा सप्लायर मेसर्स एसएस बेनीप्रसाद धरमचंद जैन के ऋत्विक जैन के साथ मिलीभगत कर 2 लाख 53 हजार रूपए की कुकीज मेकिंग यूनिट 10 लाख 6 हजार रूपए में सरस्वती आजीविका मिशन को थमा दी। जांच में इन मशीनों की गुणवत्ता को भी घटिया पाया गया। सीईओ जिला पंचायत ने जांच प्रतिवेदन में बताया कि कुकीज मेकिंग यूनिट की मशीनें सही ढंग से इंस्टाल भी नहीं की गई थी,और न ही इनका प्रशिक्षण समूह की सदस्यों को दिया गया। इसके साथ ही कुकीज मेकिंग यूनिट में शामिल स्पाइरल मिक्सर का 2 लाख 12 हजार 400  रूपए का भुगतान सप्लायर को करा दिया गया। जांच में मौके पर चाइना मेड मशीन मिली। जिसकी कीमत मात्र उस 22 हजार थी।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!