

बहस के बाद दोनों पक्षों में हुई धक्का-मुक्की,पुलिस ने कहा,प्रशासन करेगा निराकरण
जबलपुर। तिलवारा के एक शिव मंदिर में पुजारी की नियुक्ति को लेकर एक भाजपा नेता और बजरंग दल के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये। बात बहस से होते हुये धक्का-मुक्की तक पहुंच गयी। एक पुजारी के रहते हुये जब दूसरा पुजारी भी आकर पूजा करने लगा तब ये विवाद शुरु हुआ था। दोनों पक्ष थाने पहुंच गये और मंदिर के पुजारी की नियुक्ति को लेकर खूब शोर-शराबा किया। ये विवाद काफी समय से चल रहा है,लेकिन अब ये सड़क पर आ गया है,जिससे चर्चाओं का बाजार भी सरगर्म हो उठा है।
-कौन क्या चाहता है
बताया गया है कि भाजपा नेता किसी नए पुजारी की नियुक्ति पर जोर दे रहे हैं,जबकि बजरंग दल के कार्यकर्ता पुराने पुजारी को ही यथावत रखने पर अड़े हैं। सवाल ये उठ रहा है कि जब इतने लंबे समय से पुजारी नियुक्त है तो नए पुजारी की नियुक्ति की आवश्यकता क्या है। आखिर नए व्यक्ति को पुजारी रखने पर इतना जोर क्यों दिया जा रहा है, ये बात भी उठाई जा रही है। इसे लेकर राजनीतिक रसूख कायम रखने की बात भी की जा रही है।
–फिलहाल दोनों पुजारी करेंगे पूजा
ं थाना प्रभारी और तहसीलदार ने दोनों पक्षों की बात सुनी और कुछ दिन में निराकरण करने का आश्वासन दिया।
अधिकारियों की ओर से कहा गया कि
इस संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा,इसके बाद तय होगा कि मंदिर में कौन पुजारी होगा। फैसला होने तक दोनों पुजारी मंदिर की देखरेख करेंगे। इस विवाद में किसी दूसरे व्यक्ति या संस्था को मध्यस्थ नहीं बनाया जाएगा।




Leave a Reply