जबलपुर। आगामी त्योहारों में ट्रेनों में अधिक भीड़ के दौरान आरामदायक यात्रा के उद्देश्य से समय-समय पर यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता रहा है। इसी कड़ी में रेलवे मजिस्ट्रेट सहित वाणिज्य एवं आरपीएफ अधिकारियों की स्पेशल टीम ने जबलपुर से रीवा स्टेशनों पर संयुक्त सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन यात्री गाड़ियों के 165 यात्रियों को पकड़कर उनसे लगभग 82 हजार रुपए की राशि बतौर जुर्माना वसूल की गई। इन दिनों त्योहारों में शामिल होने, यात्री गाड़ियों में अनियमित टिकट लेकर तथा अनाधिकृत रूप से स्लीपर कोच में यात्रा करने वालों एवं स्टेशन पर आवारा घूमने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा एक दिवसीय औचक विशेष जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान में रेलवे मजिस्ट्रेट समीर कुमार मिश्र एवं वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी रफीक खान के साथ टिकट निरीक्षक डॉ. एसएमएच आबदी, आरके यादव, एसके बिंद, पंकज, पवन आदि उपस्थित रहे।







Leave a Reply