Globe’s most trusted news site

दबोचा गया नशे का सौदागर,11 लाख के इंजेक्शन बरामदक्राइम ब्रांच की कार्रवाई, गली-गली में फैला था नशे का जाल

दबोचा गया नशे का सौदागर,11 लाख के इंजेक्शन बरामदक्राइम ब्रांच की कार्रवाई, गली-गली में फैला था नशे का जाल




जबलपुर। पूरे शहर में नशीले इंजेक्शन का कारोबार करने वाले नशे के बड़े सौदागर महेश विश्वकर्मा उर्फ महेश साहू को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच कर उसके पास से 11 लाख कीमत के 18 हजार नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी को बीती रात मुखबिर की सूचना पर व्हीकल फैक्ट्री के खंडहरनुमा क्वार्टर में नशीले इंजेक्शन की डिलीवरी देते हुए पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व मंे रांझी, गोहलपुर व कोतवाली में मामले दर्ज किए गए थे जिनमें वह फरार चल रहा था। उक्त जानकारी एएसपी समर वर्मा द्वारा दी गई।
इस संबंध मंे बताया गया कि 29 जुलाई 2023 में कोतवाली पुलिस ने गोपालबाग के पास दो सौ नग नशीले इंजेक्शन के साथ राजू विश्वकर्मा उर्फ राकेश पिता कंछेदीलाल विश्वकर्मा को पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद बड़ी ओमती स्थित एमएमएन फार्मा में छापेमारी कर रांझी निवासी नीरज परियानी को पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 38 कीमत के नशीले इंजेक्शन जब्त किए थे। उक्त मामले में भी महेश साहू का नाम आया था जो कि फरार था।


फर्जी नाम से ड्रग लाइसेंस
जाँच में इस बात का खुलासा हुआ कि नशे का सौदागर महेश पहले गोपाल होटल की एक दवा दुकान में काम करता था। वहीं से उसने नशीले इंजेक्शन बेचने का कारोबार शुरू किया था। उसके बाद उसने अपना खुद का नेटवर्क तैयार किया और शहनबाज नाम से फर्जी ड्रग लाइसेंस बनवाकर खुद ही कारोबार शुरू कर दिया। वह सीधे कंपनी से नशे के इंजेक्शनों की खेप बुलाता था। वहीं पकड़े जाने के डर से उसने अपना नाम महेश विश्वकर्मा की जगह महेश साहू रख लिया था।
गली मोहल्लों मंे फैला नेटवर्क
इसी तरह गोहलपुर पुलिस ने 29 नवंबर को रांझी निवासी आकाश कोरी, प्रेमसागर निवासी महेंद्र सोनकर और गोहलपुर निवासी सौरभ साकेत से नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप पकड़ी थी। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया था कि महेश द्वारा नशे के इंजेक्शन की खेप गुजरात से ट्रांसपोर्ट में जरिए बुलाई जाती है। यहाँ पर वे लोग इसकी सप्लाई करते हैं और गली मोहल्ले में फैले नेटवर्क तक नशे की डोज पहुँचाते थे।
हर बार भाग जाता था
जानकारों के अनुसार नशे का कारोबार से हुई कमाई से आरोपी ने तीन मंजिला मकान तान लिया था। उसके मकान में हाईटैक सीसीटीवी कैमरे लगे थे जिससे वह पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रखता था। कभी पुलिस उसे पकड़ने जाती थी तो वह चकमा देकर फरार हो जाता था। वहीं कोतवाली में दर्ज मामले में आरोपी पर ढाई हजार का इनाम घोषित किया गया था।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!