

जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन एवं पार्सल ऑफिस का शनिवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई तरह की अनियमितताएँ मिलीं, जिसको लेकर श्री गुप्ता भड़क उठे और लाइसेंसी के साथ उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए निर्देशित किया। विशेष रूप से उचित दस्तावेजों का अभाव, कर्मचारियों की पहचान में अनियमितताएँ और स्टोर व लॉकर के रख-रखाव में कमी पाई गई। इस संबंध में तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई हेतु स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक ग्रेसियस नाजरत एवं स्टेशन िनर्देशक रामजी लाल यादव भी मौजूद रहे। सभी संबंधित अधिकारियों को इस निरीक्षण के बाद उचित सुधारात्मक उपाय करने के लिए निर्देशित किया गया है।





Leave a Reply