Globe’s most trusted news site

पति के शक और दहेज प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने पैरों पर लिखा दर्द, फिर मौत को लगाया गले

पति के शक और दहेज प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने पैरों पर लिखा दर्द, फिर मौत को लगाया गले

छतरपुर में महिला ने पैरों पर सुसाइड नोट लिखकर लगा ली फांसी, पति के शक करने से हो गई थी परेशान

नौगांव। छतरपुर जिले के अलीपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम गंज निवासी जयहिंद पाल की 21 वर्षीय पत्नी राखी पाल ने दहेज प्रताड़ना व हर दिन होने वाली मारपीट से तंग आकर फांसी लगा ली। मृतका ने अपनी पैरों पर पेन से सुसाइड नोट लिखा है जिसमें पति, सास ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शनिवार की सुबह पांच बजे राखी ने घर के कमरे में फांसी लगा ली। ससुराल के लोगों ने इस की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने फंदे से उतारकर पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया।


मायके वालों ने लगाया बेटी की हत्या का आरोप

इस दौरान मायके के पक्ष के लोग हंगामा करते रहे। ससुराल पक्ष के लोगों को उनकी बेटी को मारकर फांसी पर टांग देने के आरोप लगाए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। थाना पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। पैरों पर लिखे सुसाइड नोट के अनुसार महिला पति द्वारा बार-बार शक किए जाने से परेशान हो गई थी। पति ने मोबाइल चेक करता था। इसके बाद उससे मोबाइल भी ले लिया, जिससे वो अपने परिवार के लोगों से बात भी नहीं कर पाती थी।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!