Globe’s most trusted news site

ईओडब्ल्यू एसपी आरडी भारद्वाज पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

ईओडब्ल्यू एसपी आरडी भारद्वाज पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप



-अदालत में परिवाद दायर, पांच नवंबर को अगली सुनवाई

जबलपुर। अदालत में एक परिवाद के दायर कर जबलपुर में पदस्थ ईओडब्ल्यू एसपी आरडी भारद्वाज पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है। परिवाद में उनकी पत्नी मणि भारद्वाज व पुत्र रुद्रांक्ष भारद्वाज के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की गई है। परिवादी जबलपुर निवासी अधिवक्ता स्वप्निल सराफ की ओर से अधिवक्ता विजय श्रीवास्तव व उमाशंकर सोनकर ने पक्ष रखा। विशेष अदालत ने प्रारंभिक तर्क सुनने के उपरांत परिवाद की अगली सुनवाई पांच नवंबर को निर्धारित कर दी। परिवादी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई पर बल दिया है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!