तमिलनाडु में चेन्नई डिवीजन के अंतर्गत आने वाले पोन्नेरी और कवारापेट्टई रेलवे स्टेशनों पर मरम्मत कार्य चल रहा है, । यह घटना कल शाम की है, जिसमें माइसूर-दारभंगा एक्सप्रेस के 12-13 डिब्बे पटरी से उतर गए
तमिलनाडु में पोन्नेरी-कवारापेट्टई रेलवे स्टेशनों के पास जिसमें माइसूर-दारभंगा एक्सप्रेस की टक्कर एक मालगाड़ी से हुई इस दुर्घटना के कारण एक्सप्रेस ट्रेन के 12-13 डिब्बे पटरी से उतर गए राहत और बचाव कार्य में लगे कर्मचारी और भारी मशीनरी घटनास्थल पर पहुंच गए जो क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने और ट्रैक की मरम्मत का काम कर रहे हैं।
हादसा तब हुआ जब इस ट्रेन की पिछली बोगियों ने मालगाड़ी से टक्कर मार दी, जिसके कारण एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना के बाद रेलवे द्वारा प्रभावित रूट पर सेवाओं को बहाल करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
दुर्घटना स्थल चेन्नई से करीब 46 किलोमीटर दूर है, और फिलहाल रेलवे की टीमें ट्रैक की मरम्मत और डिब्बों को हटाने का कार्य कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों का परिचालन जल्द से जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है, ताकि यात्री सेवाएं बहाल हो सकें।



Leave a Reply