Globe’s most trusted news site

,

किराना व्यवसाई  मिलावटी खाद्य पदार्थों  खाद्य तेल विक्रेताओं से साहब की दूरी क्यों पूछती है पब्लिक

किराना व्यवसाई  मिलावटी खाद्य पदार्थों  खाद्य तेल विक्रेताओं से साहब की दूरी क्यों पूछती है पब्लिक

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का परीक्षण करने छोटे छोटे चाट सेन्टर में अधिकारियों  की दबिश का नमूना थोक व्यापारी

श्याम डेयरी से पनीर व दही के नमूने किए संग्रहित

अनूपपुर  मिलावट से मुक्ति अभियान  जिला मुख्यालय अनूपपुर के रवि चाट सेन्टर, शैलेन्द्र साहू चाट सेन्टर, राहुल चाट सेन्टर, राकेश चाट सेन्टर, विष्णु चाट सेन्टर का निरीक्षण खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी  आर.के. सोनी जो कई जिलों के प्रभार में है  तथा नगरपालिका अनूपपुर के स्वच्छता निरीक्षक  डी.एन. मिश्रा द्वारा किया गया। चाट सेन्टर के संचालकों को  अमानक खाद्य पदार्थों का उपयोग नही करने, अखाद्य कलर का उपयोग न करने, स्वच्छता का पालन करने तथा खाद्य सामग्रियों में गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री का उपयोग करने के संबंध में समझाईश दी गई। चाट दुकान संचालकों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया  खानापूर्ति के लिए अनूपपुर नगर में स्थित श्री श्याम डेयरी का भी निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया श्री श्याम डेयरी के निरीक्षण के दौरान पनीर एवं दही के नमूने संग्रहित किए गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता के संबंध में संचालक को जरूरी  निर्देश दिए।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!