Globe’s most trusted news site

विभिन्न कार्यों को मंत्री श्री जायसवाल ने किया लोकार्पित  व भूमिपूजन

विभिन्न कार्यों को मंत्री श्री जायसवाल ने किया लोकार्पित  व भूमिपूजन

बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही सरकार – मंत्री श्री दिलीप जायसवाल

नगरपालिका बिजुरी के 1207.83 लाख के विभिन्न

अटल नगर बस सेवा तथा पेयजल प्रदाय हेतु 15 टैंकर का मंत्री ने किया शुभारम्भ



अनूपपुर राज्य सरकार नागरिकों की बेहतर सुविधाओं के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नगरपालिका बिजुरी एवं कोतमा में विभिन्न सुविधाओं के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जो घोषणाएं की गई हैं उसका क्रियान्वयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। निकट भविष्य में घोषणाओं का क्रियान्वयन परिणित होता दिखाई पड़ेगा। उक्ताशय के विचार मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने नगरपालिका बिजुरी क्षेत्र के जनहितैशी कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के आसंदी से व्यक्त किए।

इस अवसर पर एसडीएम कोतमा श्री अजीत तिर्की, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, नगरपालिका बिजुरी की अध्यक्ष श्रीमती शहबिन पनिका, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति सतीश शर्मा, नगर परिषद डोला के उपाध्यक्ष श्री रविशंकर तिवारी, नगर निरीक्षक पुलिस श्री विकास सिंह, श्रीमती रश्मि खरे, श्री प्रेमचन्द्र यादव, श्री हनुमान गर्ग सहित पार्षदगण, नागरिक, पत्रकार तथा महाविद्यालयीन विद्यार्थी व स्थानीय महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार नागरिक सुविधाओं तथा सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केवई नल-जल परियोजना, इनडोर स्टेडियम तथा बड़े शहरों की तर्ज पर वॉटर पार्क को बनाए जाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज खोलने के भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कोतमा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी इस मौके पर दी। 

1207.83 लाख के जनहितैशी कार्यों का मंत्री श्री जायसवाल ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने नगरपालिका क्षेत्र बिजुरी के दो नवीन बस सेवाओं का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने नगरपालिका बिजुरी को विधायक निधि से 15 नग टैंकर प्रदत्त करते हुए जल प्रदाय सेवा का शुभारम्भ किया। उन्होंने बहेराबांध फिल्टर प्लांट कार्य 262.11 लाख, वार्ड क्र. 15 भवनिहा तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य 284.99 लाख, लोहसरा मौहरी पहुंच मार्ग बी.टी. रोड निर्माण कार्य 133.69 लाख, वार्ड क्र. 09 मंगल भवन निर्माण कार्य 292.73 लाख, वार्ड क्र. 02 में रोजलीन के घर से सुरेन्द्र पाण्डेय के घर तक पेवर ब्लाक पाथवे निर्माण कार्य 96.42 लाख, वार्ड क्र. 06 में गणेश पण्डाल से मोहाडा दफाई तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 16.09 लाख, वार्ड क्र. 07 अयोध्या बस्ती में विद्युतीकरण कार्य 18.92 लाख, वार्ड क्र. 08 में वनतलैया के पास पुलिया निर्माण कार्य 13.62 लाख, वार्ड क्र. 10 आयुर्वेदिक हॉस्पिटल से दुर्गा मंदिर तक नाली निर्माण कार्य 12.62 लाख, वार्ड क्र. 12 शनि सत्यवादी के घर से टीपू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 22.47 लाख, वार्ड क्र. 13 कोरजा झिरियाटोला पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण कार्य 18.87 लाख तथा वार्ड क्र. 14 आंगनबाड़ी से रविन्द्र विराट के घर तक बी.टी. रोड निर्माण कार्य 16.40 लाख के जनहितैशी कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!