ट्रेन में यात्रा के दौरान साली को बहलाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

जबलपुर। रिश्तों को कलंकित करने वाली एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक जीजा ने अपनी नाबालिग साली को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के अनुसार नाबालिग लड़की लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रक्सौल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य कोच में यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान आरोपी जीजा ने लड़की को बातों में फंसाया और जबलपुर स्टेशन पर उतार लिया। इसके बाद वह उसे सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी लड़की को लेकर फरार हो गया था। इस मामले की शिकायत फरियादी मोहम्मद सलाउद्दीन ने जबलपुर रेलवे पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। शिकायत के बाद रेलवे पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। रेलवे पुलिस की टीम ने रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया।

​मोबाइल लोकेशन के आधार पर हुई गिरफ्तारी

​पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया और बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर क्षेत्र में पहुंच गई। वहां पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मोहम्मद असफी को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

​पीड़िता ने सुनाई अपनी आपबीती

​पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा मोहम्मद असफी ने ही उसे बहला-फुसलाकर ट्रेन से उतारा था और उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद असफी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!