बरगी बांध क्रूज हादसा: 13 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा

जबलपुर। बरगी बांध में हुए भीषण क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। बचाव दल ने रविवार सुबह लापता लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। त्रिची तमिलनाडु निवासी 9 वर्षीय मयूरन का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर सुबह 6 बजे के लगभग मिला। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने 10 बजे के लगभग कारखाने के कर्मचारी कामराज आर का शव भी पानी से निकाल लिया। मयूरन और कामराज रिश्ते में चाचा और भतीजे थे। मयूरन अपने चाचा कामराज और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बरगी बांध घूमने आया था।

​इससे पहले बीती शाम 6 बजे के लगभग 5 वर्षीय श्रीतमिल और 5 वर्षीय विराज के शव भी बरामद किए गए थे। श्रीतमिल के पिता का नाम कामराज और विराज के पिता का नाम कृष्ण सोनी है। इस तरह आधिकारिक सूची के अनुसार अब तक लापता सभी लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं और बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

​यह दर्दनाक हादसा 30 अप्रैल की शाम 5 बजे हुआ था। क्रूज में लगभग 47 पर्यटक सवार थे, जबकि केवल 29 लोगों की टिकट कटी हुई थी। हादसा किनारे से करीब 300 मीटर की दूरी पर हुआ था। उस समय हवा की गति 74 किमी/घंटा थी और तेज हवाओं के कारण क्रूज अनियंत्रित हो गया था। प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने पूरी लगन और मुस्तैदी के साथ कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को निकालने का कार्य पूरा कर लिया है। अब बांध पर स्थिति नियंत्रण में है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!