


भोपाल, 2 मई 2026। मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में अनूपपुर जिले के पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।
आदेश के अनुसार सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ विक्रांत मुराब को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान का तबादला कर उन्हें सेनानी, 9वीं वाहिनी, रीवा पदस्थ किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ अनूपपुर जिले में नई नेतृत्व व्यवस्था लागू होगी, जिससे कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा की जा रही है।



Leave a Reply