बरगी डैम दुर्घटना में अंतिम सांस तक बेटे को बचाती रही मां

जबलपुर। बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद शुक्रवार 1 मई की सुबह बचाव अभियान के दौरान एक ऐसा मार्मिक दृश्य सामने आया जिसने रेस्क्यू टीम को अंदर तक हिला दिया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम को तलाशी के दौरान एक मां और उसके 4 साल के बच्चे का शव एक साथ मिला। ​हादसे के अंतिम क्षणों में मां ने अपने मासूम बेटे को बचाने का पूरा प्रयास किया। उसने एक ही लाइफ जैकेट के अंदर बच्चे को अपने सीने से कसकर चिपका रखा था। दोनों के शव इस कदर आपस में लिपटे थे कि उन्हें अलग करना अत्यंत कठिन था। इस हृदयविदारक घटना और मातृत्व के अदम्य रूप को देखकर मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!