
जबलपुर. इस भीषण गर्मी में जब पारा रोज नये रिकार्ड दर रिकार्ड बना रहा है, ऐसे में रेलवे द्वारा भीड़भाड़ कम करने के लिए शुरू की गई स्पेशल ट्रेन सुविधा जनक कम, घंटों की लेटलतीफी से दुखदायी बन गई है। यात्री रेल प्रशासन से एक ही सवाल पूछ रहे हैं, हम भी नियमित ट्रेनों के मुसाफिरों की तरह बराबर व कई ट्रेनों मे तो ज्यादा ही किराया दे रहे हैं, पर हमारे साथ भेदभाव क्यों, हमारी ट्रेन गंतव्य स्टेशन पर कब पहुंचेगी. यह जानकारी तक नहीं मिल पा रही है.बात सिर्फ जबलपुर की करें तो यहां पर आधा दर्जन से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें आज 28 अप्रैल मंगलवार को 11 घंटे तक विलंब से चलने की सूचना है. जिन यात्रियों ने इन स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने का निर्णय लिया है. वे बहुत ही परेशान हो रहे हैं. हर छोटे स्टेशनों पर इन गाडिय़ों को खड़ाकर दूसरी मेल-एक्सप्रेस गाडिय़ों का निकाला जा रहा है। कई बार तो स्पेशल ट्रेन ऐसे छोटे स्टेशनों पर रोकी जा रही हैं, जहां पर प्लेटफार्म पर शेड व पीने के पानी तक का प्रबंध नहीं है।
ये गाडिय़ां घंटों विलंब से चल रहीं
-01666 अगरतला-रानी कमलापति 11.00 घंटा.
-03252 एसएमवीबी-दानापुर 8.00 घंटा.
-02131 पुणे-जबलपुर 6.15 घंटा.
-09032 जयनगर-उधना 4.45 घंटा.
-01449 पुणे-दानापुर 5.00 घंटा.
-01144 दानापुर-एलटीटी 3.30 घंटा.
– 06509 एसबीसी-दानापुर हमसफर 2.00 घंटा.
– 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी पैसें. 4.40 घंटा.
– 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल 5.30 घंटा.


Leave a Reply