विवाह से पहले किया दुष्कर्म, तस्वीरों का बहाना बनाकर तोड़ा रिश्ता

जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में विवाह तय होने के बाद एक युवक द्वारा अपनी होने वाली पत्नी के साथ दुष्कर्म करने और फिर शादी से इंकार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अकेले पाकर किया दुष्कर्म

​पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह अजीत नामक युवक के साथ तय हुआ था। सगाई के बाद दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल था और शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान 23 मार्च की शाम जब युवती अपने घर पर अकेली थी, तब अजीत वहां पहुंचा। उसने भविष्य के रिश्तों का हवाला देते हुए युवती को अपने विश्वास में लिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किए। घटना के बाद आरोपित ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया, जिससे वह शांत रही। शादी की तारीख नजदीक आने पर आरोपित के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया। विवाह से मात्र 10 दिन पहले अजीत ने युवती को फोन कर रिश्ता तोड़ने की बात कही। युवक ने दावा किया कि उसे शिवांशु नाम के किसी व्यक्ति ने युवती की पुरानी तस्वीरें भेजी हैं, जिसके कारण वह अब शादी नहीं कर सकता। परिजनों ने जब सुलह की कोशिश की तो युवक ने चरित्र पर आरोप लगाते हुए साफ मना कर दिया। अंततः जिस दिन बरात आनी थी, उसी दिन पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!