Globe’s most trusted news site

घोड़ी चढ़ने पर विवाद:दलित परिवार के साथ बर्बरता, गांव में तनाव

दमोह। जिले के बिजोरी पाठक गांव में दलित समाज के एक दिव्यांग दूल्हे के साथ दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी 23 वर्षीय गोलू अहिरवार की बारात छतरपुर के बूढ़ी सेमरा जानी थी। रवानगी से पूर्व शाम 7 बजे जब रछवाई की रस्म निभाई जा रही थी, तब गांव के घुप्पू लोधी, विश्वनाथ लोधी, विछु लोधी और चिन्नू लोधी ने गोलू के घोड़ी पर बैठने का विरोध किया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दूल्हे को घोड़ी से नीचे खींच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब दूल्हे की मां विद्या अहिरवार, बहन मनीषा और अन्य परिजनों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो दबंगों ने उन्हें भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले के कारण गांव में अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई और पीड़ित परिवार के अनुसार संघर्ष के दौरान गहने भी गायब हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी और कड़े पहरे के बीच बारात को सुरक्षित रवाना किया गया। फिलहाल पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!