मॉइनिंग अमले की कार्रवाई के दौरान युवक की मौत

जबलपुर। नर्मदा के जमतरा घाट पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब खनिज विभाग की टीम अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने पहुंची थी। इस प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और इसी बीच 26 वर्षीय युवक मानक बर्मन की मृत्यु हो गई। मृतक युवक खिरहनी गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घाट पर जमा हो गई जिससे मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पाकर गौर चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास शुरू किया। इस आकस्मिक घटना को लेकर फिलहाल माइनिंग विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं और विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है कि युवक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!