बेटे के विवाह से पहले उजड़ा परिवार, पिकअप की टक्कर से पिता ने तोड़ा दम

जबलपुर।एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की मौत हो गई। टेमर भीटा निवासी 52 वर्षीय रवि पटेल रविवार को बाइक से बायपास मार्ग होकर तिलवारा की तरफ जा रहे थे। गढ़ा रेलवे स्टेशन के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गम्भीर रूप से घायल रवि पटेल को उपचार हेतु तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहाँ देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

​परिजनों के मुताबिक, मृतक के बेटे नितेश पटेल का विवाह 25 अप्रैल को तय था और इसी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए रवि पटेल घर से निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जाँच प्रारम्भ कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!