Globe’s most trusted news site

,

अनूपपुर पुलिस का बड़ा खुलासा अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह पकड़ा, 3 लाख की 3 बाइक बरामद

अनूपपुर पुलिस का बड़ा खुलासा अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह पकड़ा, 3 लाख की 3 बाइक बरामद



कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय मोटर सायकल चोर गिरोह का खुलासाः 03 वाहन चोरो से 03 लाख रूपये कीमती 03 मोटर सायकल जप्त

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी की निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मन्सूरी तथा एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा जी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य में सक्रिय अंतरर्राज्यीय मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर चोरी की तीन मोटर सायकलें जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 29 शेख | रसीद, प्रधान आरक्षक 172 रीतेश सिहं, आरक्षक 306 अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा राजा वासूदेव पित पिता कमलेश वासुदेव उम्र करीब 25 साल निवासी ग्राम केल्हौरी थाना चचाई अनूपपुर को सोमवार की दोपहर चोरी की मोटर सायकल काले रंग की पल्सर बिना नम्बर प्लेट की ले जाते हुए पकड़ा जाकर पूछताछ की गई जो उक्त मोटर सायकल थाना जैतहरी के खूंटाटोला से चोरी करना स्वीकार करने पर 01 लाख दस हजार रूपये कीमती मोटर सायकल को जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस को जांच पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त मोटर सायकल एम.पी. 18 एम. के 4502 बजाज पल्सर संतोष कुमार पड़वार पिता मोतीलाल पड़वार निवासी ग्राम पपरौड़ी थाना जैतहरी अनूपपुर की है जो दिनांक 03.03.25 को खूंटाटोला थाना जैतहरी से चोरी गई थी।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी राजा वासुदेव से कड़ी पूछताछ पर दो अन्य मोटर सायकल चोरी की खुलासा हुआ। कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए वेदप्रकाश राठौर पिता राजन प्रसाद राठौर उम्र 24 साल निवासी पुरानी बस्ती पेण्ड्रा थाना जी.पी.एम. छ.ग. को चोरी की 90,000 रूपये कीमती मोटर सायकल हीरो एच.एफ. डीलक्स इंजन नम्बर HA11ENH9E14997 के साथ पकड़ा जाकर गिरफ्तार किया गया है जो उक्त मोटर सायकल एम.पी. 65 एम सी 1502 थाना जैतहरी अंतर्गत ग्राम पड़रिया से दिनांक 06.03.25 को चोरी किये जाने की रिपोर्ट गणेश सिहं निवासी ग्राम धुरवासिन थाना भालूमाड़ा अनूपपुर द्वारा की गई थी।
कोतवाली पुलिस द्वारा जैलेश माली पिता कमलेश माली उम्र 22 साल निवासी पुरानी बस्ती पेण्ड्रा थाना जी.पी.एम. छत्तीसगढ़ को चोरी की गई लाल रंग की बजाज पल्सर मोटर सायकल चेचिस नम्बर MB2A11CZ4GWC25298 बिना नम्बर प्लेट कीमती 01 लाख रूपये की जप्त की जाकर गिरफ्तार किया गया। जो उक्त मोटर सायकल छत्तीसगढ के जिला जी.पी.एम. अंतर्गत गौरेला से चोरी करना स्वीकार किया गया है।
                     पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ राज्यो के सरहदी जिलों में सक्रिय वाहन चोरो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर अन्य मोटर सायकल चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को जांच में खुलासा हुआ कि छत्तीसगढ से मोटर सायकल चोरी कर मध्यप्रदेश के जिला अनूपपुर में सस्ते दामों पर बेचते हैं एवं अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मोटर सायकल चोरी कर छत्तीसगढ़ के सरहदी जिला जी.पी.एम. में चोरी की मोटर सायकल सस्ते दामों में बेंचते हैं ।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!