Globe’s most trusted news site

,

भोपाल मरम्मत की राह देख रहा है कलिया सोत नहर रोड

भोपाल मरम्मत की राह देख रहा है कलिया सोत नहर रोड


भोपाल। कलियासोत डैम से निकलने वाली नहर के साथ डैम से चूना भट्टी चौराहे तक एक रोड बनी है जो अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। इस नहर का निर्माण सी.पी.ए. द्वारा किया गया सी.पी.ए. ने डामर रोड बना दिया। परन्तु आज तक इसकी मरम्मत कभी नहीं हुई। 2010 से यह रोड लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर हो गया और बजट लोक निर्माण विभाग को संयुक्त रूप से दिया जाता है परन्तु यह सड़क मध्य शहर के होते हुए भी हमेशा आँखों से ओझल हो गई और विगत 15 वर्षों से इसकी कोई मरम्मत नहीं हुई।
इस रोड पर आवागमन काफी तीव्र गति से होता है। बिना हेलमेट के बाइक वाले चूनाभट्टी चौराहे से वाल्मी की ओर जाने वाले यहां से निकलते है। लोडिंग गाड़ियां, बड़ी कारें, ऑटो, ट्रकों का लगातार यहां से आना-जाना लगा रहता है। प्रात: और शाम को सैर पर जाने वाले बुजूर्ग मुश्किल से वहां से निकलपाते हैं। वे कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते है। लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से अपेक्षा है कि इस मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करते हुए मरम्मत का कार्य करवाएं।
चूना भट्टी तक यह नहर जिससे भोपाल व रायसेन जिले तक सिंचाई होती है, किसानों की जीवन रेखा है, कचरा घर बन गया है। नहर में बड़ी-बड़ी घासें ऊग आई है और कभी भी टूट सकती है। यदि ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी बरसात में नहर टूट सकती है। लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग इनकी मरम्मत शीघ्र कराये।
– आर.एम.पी. सिंह

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!