1. मेष (Aries)
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
2. वृषभ (Taurus):l
आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। पारिवारिक मामलों में थोड़ी खींचतान हो सकती है। धैर्य रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
उपाय: माँ दुर्गा को सफेद फूल चढ़ाएं।
3. मिथुन (Gemini)
नई योजनाएं शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। यात्रा के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: तुलसी में जल अर्पित करें।
4. कर्क (Cancer)
स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है। काम में मन कम लगेगा। पुराने कर्ज की वसूली हो सकती है।
शुभ रंग: दूधिया
शुभ अंक: 2
उपाय: चावल और दूध का दान करें।
5. सिंह (Leo)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।
6. कन्या (Virgo)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पैसों को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
उपाय: माँ सरस्वती की पूजा करें।
7. तुला (Libra)
रिश्तों में मिठास रहेगी। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी होंगे। निवेश में सतर्कता रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
उपाय: शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
8. वृश्चिक (Scorpio)
आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। सतर्क रहें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
उपाय: शनिदेव की पूजा करें।
9. धनु (Sagittarius)
धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लाभ के अच्छे संकेत हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।
10. मकर (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। सेहत संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
उपाय: भगवान शिव को जल चढ़ाएं।
11. कुंभ (Aquarius)
बुद्धिमत्ता से कार्य सिद्ध होंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
12. मीन (Pisces)
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 3
उपाय: जल में केसर डालकर स्नान करें।

आपका दिन शुभ हो



Leave a Reply