Globe’s most trusted news site

,

अनूपपुर  ,राजेंद्र ग्राम कॉलेज छात्रा से गैंगरेप, 12 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर  ,राजेंद्र ग्राम कॉलेज छात्रा से गैंगरेप, 12 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश: कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 12 घंटे के भीतर चारों आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर, मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां चार युवकों ने मिलकर एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह जघन्य अपराध उस वक्त हुआ जब छात्रा अपनी पढ़ाई खत्म कर घर लौट रही थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अकेली छात्रा को बनाया दरिंदगी का शिकार
घटना 22 मार्च 2025 की शाम की है, जब पीड़िता राजेन्द्रग्राम स्थित अपने कॉलेज से पढ़ाई करके घर लौट रही थी। वह ऑटो से चीरबंद गेट तक आई और वहां से पैदल अपने घर की ओर बढ़ी।
शाम करीब 6 बजे, जैसे ही वह पुलिया के पास पहुंची, हेमराज सिंह नामक युवक ने पीछे से आकर उसे रोक लिया और उसका रास्ता घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, उसके तीन अन्य साथी भी वहां आ पहुंचे। चारों आरोपियों ने छात्रा को जबरन दबोच लिया, उसका मुंह कपड़े से बंद कर दिया और हाथ-पैर पकड़कर पास के लिप्टिस के पेड़ों की ओर खींच लिया।
सुनसान इलाके का फायदा उठाते हुए चारों युवकों ने बारी-बारी से छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया, तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।

पुलिस की फुर्ती 12 घंटे में चारों दरिंदे दबोचे गए
घटना के बाद, 23 मार्च 2025 को पीड़िता ने साहस जुटाकर थाना राजेन्द्रग्राम में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।
थाना राजेन्द्रग्राम में अपराध क्रमांक 45/2025 दर्ज करते हुए भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 87, 70(1), 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई, जिसने महज 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
1. हेमराज उर्फ कोशू (पिता – भोला सिंह मार्को)
2. नेपाल सिंह (पिता – धरम सिंह कोर्चाम, उम्र 20 वर्ष)
3. जीतेन्द्र कुमार उर्फ जीतू (पिता – जोहन सिंह श्याम, उम्र 25 वर्ष)
4. अपचारी बालक (नाम उजागर नहीं किया गया)
चारों आरोपियों को सीएचसी राजेन्द्रग्राम में मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में अनूपपुर जिला जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह, रीवा में भेजा गया।
पुलिस की टीम ने दिखाई तत्परता
इस सफलता में राजेन्द्रग्राम थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे के नेतृत्व में कई अधिकारियों और जवानों ने त्वरित कार्रवाई की। इस टीम में शामिल प्रमुख अधिकारी थे:
उपनिरीक्षक त्रिलोक सिंह वालरे
सहायक उपनिरीक्षक यादवेन्द्र सिंह
सहायक उपनिरीक्षक दीपचन्द बर्मन
प्रधान आरक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव
प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह
प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र प्रसाद
महिला प्रधान आरक्षक शिवकुमारी धुर्वे
आरक्षक दुर्गेश सिन्द्राम
महिला आरक्षक रितु अहिरवार

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!