
अनूपपुर पुलिस ने नकली स्मार्टफोन गिरोह का किया भंडाफोड़, अवैध रेत खनन पर भी कसा शिकंजा
अनूपपुर,

अनूपपुर जिले में अपराध और धोखाधड़ी पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए पुलिस प्रशासन ने दो बड़ी कार्यवाहियां की हैं। एक ओर जहां कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने नकली स्मार्टफोन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरी ओर भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध रेत खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त किए और संबंधित आरोपियों पर कठोर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
नकली स्मार्टफोन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक श्री मोती-उर-रहमान को सूचना मिली थी कि जिले में कुछ व्यक्ति ब्रांडेड कंपनियों वन प्लस और ओप्पो के नाम से नकली स्मार्टफोन सस्ते दामों पर बेच रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया।
कैसे पकड़े गए आरोपी?
ग्राम पसला निवासी जितेंद्र सिंह ने 16 मार्च 2025 को 8,000 रुपये में वन प्लस का नकली स्मार्टफोन खरीदा, जिसकी वास्तविक कीमत 24,000 रुपये थी। कुछ ही घंटों में फोन में तकनीकी खराबी आ गई। जब जितेंद्र ने सर्विस सेंटर जाकर IMEI नंबर चेक कराया, तो पता चला कि यह फोन नकली था और वन प्लस की वेबसाइट पर इसका कोई रिकॉर्ड नहीं था।
जितेंद्र की शिकायत पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 127/25, धारा 318(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी और जब्त सामान
अनूपपुर पुलिस ने होटल निहाल में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
1. चंद्र सिंह (31 वर्ष, निवासी हिवरा, जिला बुरहानपुर)
2. मोर सिंह (25 वर्ष, निवासी हिवरा, जिला बुरहानपुर)
3. सुनील मोहिते (26 वर्ष, निवासी बीड़ कॉलोनी, बुरहानपुर)
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 05 नकली स्मार्टफोन, 20 नकली चार्जर, 45 चार्जिंग केबल, फर्जी बिल बुक, सील और तीन मोटरसाइकिल (हीरो एक्सट्रीम MP 68 ZA 6624, होंडा एसपी 125 MP 68 ZA 7894, बिना नंबर की हीरो करिज्मा) जब्त कीं।
होटल मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों के होटल में ठहरने की सूचना स्थानीय थाना को न देने के कारण होटल निहाल के संचालक बालमुकुंद अग्रवाल पर अपराध क्रमांक 133/25, धारा 223 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।
भालूमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत खनन पर कसा शिकंजा
पुलिस अधीक्षक श्री मोती-उर-रहमान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी और अनु. अधि. कोतमा (पुलिस) श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध रेत खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

ग्राम धनगवां में पहला ट्रैक्टर पकड़ा गया
दिनांक 18 मार्च 2025 को सुबह 6:30 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर MP 65 AA 0273 नंबर का ट्रैक्टर जब्त किया, जिसमें 3 घन मीटर अवैध रेत लोड थी।
चालक: प्रदीप कोल (21 वर्ष, निवासी धनगवां)
मालिक: पंकज पटेल (धनगवां)
कुल जब्ती: 6.05 लाख रुपये का ट्रैक्टर और अवैध रेत
देवरी क्षेत्र में दूसरा ट्रैक्टर जब्त
18 मार्च की रात 11:30 बजे सरईहा-देवरी मार्ग पर बिना नंबर की स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर पकड़ा गया।
चालक: शुभम शुक्ला (23 वर्ष, निवासी देवगवां)
मालिक: ओमकार मिश्रा (शहडोल)
कुल जब्ती: 7.05 लाख रुपये का ट्रैक्टर और अवैध रेत
गोडारु नदी से तीसरा ट्रैक्टर पकड़ा गया
19 मार्च 2025 को गोडारु नदी, देवरी घाट पर छापेमारी में बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर जब्त किया गया।
चालक: ओम प्रकाश सिंह (18 वर्ष, निवासी मनटोलिया देवगवां)
कुल जब्ती: 7.05 लाख रुपये का ट्रैक्टर और अवैध रेता
1. तीन ट्रैक्टर, तीन ट्रॉली और 9 घन मीटर अवैध रेत: कुल जब्ती 20 लाख रुपये से अधिक
2. अपराध पंजीकरण: धारा 303(2), 317(5) बी.एन.एस., 4/21 खान खनिज अधिनियम, 130/177(3) एम.व्ही. एक्ट
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय खलको, निरीक्षक जे.पी. लकड़ा, निरीक्षक सोने सिंह परस्ते, और अन्य अधिकारियों की अहम भूमिका रही।
पुलिस की अपील
जिला पुलिस प्रशासन ने होटल और लॉज संचालकों से अनुरोध किया है कि अपने प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी नजदीकी थाना को अनिवार्य रूप से दें। इसके साथ ही, अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।



Leave a Reply