Globe’s most trusted news site

गडरा कांड में नया खुलासा: जनपद अध्यक्ष पति के ‘साजिशी फोन कॉल’ से हड़कंप, 26 आरोपी गिरफ्तार!

गडरा कांड में नया खुलासा: जनपद अध्यक्ष पति के ‘साजिशी फोन कॉल’ से हड़कंप, 26 आरोपी गिरफ्तार!

मऊगंज अपडेट गडरा कांड में अब तक 26 गिरफ्तार, जनपद अध्यक्ष पति और कथित पत्रकारों की भूमिका जांच के घेरे में

मऊगंज। गडरा कांड में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और अब तक 26 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। इस मामले में कथित पत्रकारों, पूर्व एवं वर्तमान सरपंचों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

घटना से जुड़े अहम सबूतों की कड़ी में मृतक शनि द्विवेदी के पिता से छीनी गई लाइसेंसी रायफल पुलिस ने बरामद कर ली है। वहीं, इस पूरे मामले में जनपद पंचायत नईगढ़ी के अध्यक्ष के पति कुंज बिहारी तिवारी की संलिप्तता को लेकर जांच तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुंज बिहारी तिवारी “अगस्त क्रांति” नामक संगठन चलाते हैं और उन्होंने मुख्य आरोपी विनोद कोल को फोन कर घटना को अलग दिशा देने की सलाह दी थी।

इस दौरान पुलिस के हाथ एक और महत्वपूर्ण सुराग लगा है। घटना के समय मुख्य आरोपी विनोद कोल और जनपद अध्यक्ष पति कुंज बिहारी तिवारी के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस ऑडियो में दोनों के बीच कथित रूप से घटना को प्रभावित करने और उसे नया मोड़ देने की चर्चा की बात कही जा रही है।

फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है और जिन लोगों की संलिप्तता उजागर हो रही है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!