
वन भूमि पर नलकूप खनन, मामला दर्ज – बोर मशीन संचालक की तलाश जारी
अनूपपुर/कोतमा। वन भूमि के अतिक्रमण और अवैध खनन पर सख्ती दिखाते हुए वन विभाग ने फुलवारी टोला गांव (सेमरा बीट, वन परिक्षेत्र कोतमा) में नलकूप खुदाई के मामले में सख्त कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार, रामनरेश चौधरी (पिता गोपाल दास चौधरी) द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से बोरिंग करवाई जा रही थी। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद वन अधिकारियों ने मौके पर जांच की, जिसमें आरोप सत्यापित हुआ। अवैध नलकूप खनन की पुष्टि होने पर वन अमले ने तत्काल पंचनामा तैयार किया और डिप्टी रेंजर तुलसी नापित के निर्देश पर पीयूआर क्रमांक 4754/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
वहीं, इस अवैध खनन में प्रयुक्त बोरिंग मशीन के संचालक की तलाश जारी है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मशीन जल्द ही ज़ब्त की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।



Leave a Reply